*उझानी में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की वर यात्रा आज।* *****खेड़ापति मोहल्ले से दोपहर तीन बजे शुभारंभ।***** उझानी बदायूं 20 अक्टूबर। उझानी में आज रामलीला महोत्सव के तहत नगर के मोहल्ला खेड़ापति से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की वर यात्रा धूम धाम से निकाली जाएगी। राम बारात संयोजक अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू,सह संयोजक सुनील सचदेवा, राजकुमार वार्ष्णेय,नीरज वार्ष्णेय,दीपक वार्ष्णेय, विशाल गेरा ने बताया कि राम जी की बारात की सारी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। अध्यक्ष धनसुख अग्रवाल ने बताया कि आज दोपहर तीन बजे केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल,एम एल सी बागीश पाठक, विधायक हरीश शाक्य की मोजुदगी में आज की वरयात्रा की शुरुआत कराई जाएगी। बारात संयोजक अभिषेक वार्ष्णेय ने बताया कि ग्वालियर का बेन्ड,रिवाडी का नांदिया, अल्मोड़ा की झांकी,इटावा के धोड़े आ चुके हैं जो भगवान राम की वर यात्रा में शोभा बढ़ाएंगे। राजेश वार्ष्णेय एम के
