11:55 am Wednesday , 21 May 2025
BREAKING NEWS

आर्य समाज गुराई का वार्षिक उत्सव का हुआ आगाज

आर्य सम्मेलन और वेद कथा का आज प्रारंभ गुराई बदायूं में शुरू हुआ है जिसमे तमाम महार्षि दयानंद सरस्वती जी के अनुयाई पहुंचे हैं वेद कथा का प्रारम्भ सुबह यज्ञ से हुआ है जिसमे आज पंडित चंद्रभान शर्मा ने ईश्वर की भक्ति को प्राथमिकता दी और कहा कि संसार के प्रत्येक प्राणी को स्वामी दयानंद सरस्वती जी के पदचिन्ह पर चलना चाहिए | भगवान श्री कृष्ण और राम दोनों के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए | क्योंकि दोनों ही हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं |
स्वामी विश्व मुनी ने सभी आर्य जनों को संबोधित करते हुए कि जीवन को सरल सच्चा बनाकर जिया जाना चाहिए | आज समाज ऋषियों की वाणी को भूलता जा रहा है वेद पुराण सबको भूलते जा रहे हैं हम सबको इनका अध्ययन कर अपने जीवन को सुधारना चाहिये | आज जीवन की आपाधापी में हम सब अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं हमें अपने संस्कार नहीं भूलना चाहिए | तभी हमारा आर्य समाज बच पायेगा |
कार्यक्रम में स्वामी कृष्ण मुनि बरेली , पंडित उदय राज सहसवान, पुष्पा शास्त्री संभल, किरन आर्य, कासगंज, वीरपाल आर्य इस्लाम नगर, आचार्य चंद्र देव फारूखाबाद, रामशंकर उझानी से पधारे जिनके तीन दिनों तक सभी ग्रामवासियों को प्रवचन सुनने को मिलेंगे आप सभी से निवेदन है कि इस कार्यक्रम में अवश्य पधारें| कार्यक्रम का संचालन ज्ञानदेव आर्य जी ने किया |
कार्यक्रम आयोजक मंडल मे श्यामवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, सत्यभान सिंह,अनुराग राठौर, राजेश कुमार, महावीर सिंह,देववीर सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा है