12:26 am Saturday , 31 May 2025
BREAKING NEWS

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के चौथे दिन प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध के बारे में जन जागरूकता अभियान

बिसौली रामशरण वैद्य आदर्श इण्टर कॉलेज मई- बसई में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के चौथे दिन प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध के बारे में जन जागरूकता अभियान को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. घनश्याम दास ने कहा कि प्लास्टिक सस्ता होने के कारण आजकल लोग यूज एण्ड थ्रो वाली नीति ज्यादा अपना रहे हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक में पाए जाने वाले रासायनिक तत्व जल एवं मिट्टी को प्रदूषित कर रहे हैं। हमें प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर इससे फैलने वाले प्रदूषण से बचना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन हरदीप सिंह ने किया। इस अवसर पर रामाधार शर्मा, सुधाकर शर्मा, प्रकाशवीर, विश्वेश पाठक, लखपति सिंह, अंकित सिंह, मनोज कुमार, विपिन शर्मा, रऊफ अहमद, विनोद कुमार, अमित पाराशरी, आशीष, शिवानी, वंदना, मीना, सुनील, रंजीत, राजू आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!