5:02 pm Thursday , 29 May 2025
BREAKING NEWS

भाजपा द्वारा चलाया जा रहा अनुसूचित बस्ती सम्पर्क अभियान

दातागंज- भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अनुसूचित बस्ती सम्पर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ने नगर के वार्ड संख्या 2 व उसावां मण्डल में के रसूलपुर की अनुसूचित जाति की वाल्मीकि बस्ती में पहुंचकर मंदिर में पूजा अर्चना कर घर-घर जाकर वहां के लोगों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुना और मोदी-योगी सरकार की योजनाओ से मिल रही सुविधाओं में मिले आवासों व राशन आदि के बारे में पूछा। वहां आयोजित हुई बैठक में विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान के तहत आम लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। यह भी देखा जाएगा की सरकार की योजनाओं से कितने लोग वंचित रह गए हैं। ताकि सभी को इनका लाभ दिलाया जा सके। ऐसे लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शासन-प्रशासन तक पहल भी की जाएगी। उन्होंने आगे कहा इस अभियान से भाई चारे को बढ़ावा मिलेगा और आप लोग हमारे अपने हो,आप लोगों को कोई परेशानी हो तो हमारा द्वार आपके लिए हमेशा खुला है।
इस सम्पर्क अभियान में मुख्य रूप से भाजपा जिलामंत्री तेजपाल सागर,आईटी विभाग जिला सह संयोजक देवेश तोमर, मण्डल अध्यक्ष राजीव सिंह तोमर, मण्डल अध्यक्ष उसावां ओमप्रताप सिंह, हेमचंद्र गौतम,अंशुल सागर, पूर्व चेयरमैन धीरेन्द्र गुप्ता,अशोक वाल्मीकि, सुरेश माथुर सभासद, मनमोहन कश्यप सभासद, जितेन्द्र वाल्मीकि, गजेन्द्र वाल्मीकि, महेश वाल्मीकि आदि लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!