8:18 pm Friday , 30 May 2025
BREAKING NEWS

वैश्य समाज की सभी उप सजातीय बंधुओ को एकत्रित किया जायेगा – नवनीत गुप्ता शोंटू

*वैश्य समाज की सभी उप सजातीय बंधुओ को एक मंच पर एकत्रित किया जायेगा
*आगामी 30 सितंबर को भव्य निशान भगवा यात्रा एवं प्रभु श्याम संकीर्तन को सफल बनाने का आह्वान
*धर्मेंद्र वार्ष्णेय नगर अध्यक्ष पीयूष मुरारी नगर युवा अध्यक्ष बने निधि गुप्ता को महिला इकाई के अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

बिसौली। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की नगर इकाई घोषित कर दी गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने प्रतिष्ठित व्यवसाई धर्मेंद्र वार्ष्णेय को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। नगर युवा अध्यक्ष पीयूष मुरारी वार्ष्णेय बनाए गए हैं।
बिल्सी रोड पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने जब नगर अध्यक्ष के रूप में धर्मेन्द्र वार्ष्णेय के नाम की घोषणा की तो वहां मौजूद वैश्य समाज के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। सुमित गोयल नगर महामंत्री, डा. अनुज वार्ष्णेय कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, युवा अध्यक्ष पीयूष मुरारी, महामंत्री पुलकित वार्ष्णेय, युवा कोषाध्यक्ष गोपाल वार्ष्णेय, संगठन मंत्री उत्कर्ष रस्तोगी मनोनीत हुए हैं। वहीं महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष निधि गुप्ता, महामंत्री संगीता रस्तोगी, कोषाध्यक्ष अल्का वार्ष्णेय बनी हैं। जिलाध्यक्ष ने नगर के गौरव गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष व घनश्यामदास गुप्ता को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष /जिलाध्यक्ष नवनीत शोंटू ने बताया कि बैठक मे अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वधान में आगामी 30 सितम्बर को नगर में आयोजित विशाल भगवा निशान यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया गया साथ ही नवनियुक्त कार्यकारणी से वैश्य समाज की सभी उप जातियों को एक मंच पर लाने के लिए रणनीति बनाकर मजबूती लाने की बात कही उन्होंने बताया कि आज के दौर में वैश्य समाज को संगठित होकर राजनेतिक तौर पर ताकत का प्रदर्शन कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है आगामी 30 तारीख कार्यक्रम में बतौर अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष नीरज वोरा व युवा प्रदेश अध्यक्ष अमित वार्ष्णेय को भी आमंत्रित किया जाएगा।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कृष्ण अवतार शर्मा ,डॉ गुंजन वाष्र्णेय, चितरंजन गुप्ता ,मुकेश गुप्ता, आनंद प्रकाश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, दीपक वार्ष्णेय आदि सजातीय बंधु उपस्थित रहे

error: Content is protected !!