12:36 pm Saturday , 24 May 2025
BREAKING NEWS

सर्व व्यापी व सर्व स्पर्शी संगठन बनाना होगी मेरी प्राथमिकता :- राजीव कुमार गुप्ता

संगठन को आगे बढ़ाना मेरी पहली प्राथमिकता है :- राजीव कुमार गुप्ता

सर्व व्यापी व सर्व स्पर्शी संगठन बनाना होगी मेरी प्राथमिकता :- राजीव कुमार गुप्ता

कार्यकर्ता निर्माण का अनवरत प्रक्रम और तेज होगा :- राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उत्तर प्रदेश के सभी नव मनोनीत जिलाध्यक्ष की घोषणा विधिवत रूप से की है जिसमें बदायूँ से राजीव कुमार गुप्ता को पुनः जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

नव मनोनीत जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा पार्टी ने मुझ पर पुनः जो भरोसा जताया है वह वास्तव में बदायूं जिले के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है इसके लिए सबसे पहले पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। साथ ही पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करते हुए भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करूँगा। मेरे पिछले कार्यकाल में जिले के सभी जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारियों ने जो सहयोग देकर देश व प्रदेश में संगठनात्मक रूप से बदायूँ जिले का जो सम्मान बढ़ाया है उस परिश्रम के लिए सभी का धन्यवाद देते हुए संगठन नेतृत्व की मंशा के अनुरूप राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं के निर्माण का अनवरत प्रक्रम और तेज जारी रखूँगा और संगठन को आगे बढ़ाना मेरी प्राथमिकता है और इसके लिए जो भी कदम जरूरी होंगे अवश्य उठाउंगा। उन्होंने कहा भाजपा परिवार ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर सभी के सहयोग से आगे बढ़ाऊँगा। पार्टी के लिए सदैव समर्पित भाव से काम किया है आगे भी करेंगे।

पार्टी पदाधिकारियों द्वारा नव मनोनीत जिलाध्यक्ष को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।
इस मौके पर पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, हरिओम पाराशरी, एमपी सिंह राजपूत, भगवान सिंह मौर्य, शैलेंद्र मोहन शर्मा, आशीष शाक्य, अमित सिंह, गोविंद पाठक, जितेंद्र सोनकर, मुकेश यदुवंश, मयंक पाठक, सहदेव सागर और अनुभव उपाध्याय ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।

error: Content is protected !!