1:05 am Sunday , 15 June 2025
BREAKING NEWS

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा,हुआ घायल

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा,हुआ घायल

बिल्सी। बिसौली मार्ग स्थित अंबियापुर गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन लोगों ने घायल को नगर के सीएससी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव बादशाहपुर निवासी रतनलाल पुत्र भरे सिंह सुबह अपनी बाइक से बिसौली मार्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार उनकी बाइक को रौंद दिया। जिससे रतनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!