8:37 pm Friday , 7 August 2026
BREAKING NEWS

आईजी ने बिनावर कांवड़ सहायता केंद्र पहुंचकर कांवरियों पर की पुष्प वर्षा- कराया जलपान

आईजी ने बिनावर कांवड़ सहायता केंद्र पहुंचकर कांवरियों पर की पुष्प वर्षा, कराया जलपान

सिलहरी/बिनावर (बदायूं):

सावन माह के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम करीब 7 बजे आईजी अजय कुमार साहनी ने थाना बिनावर क्षेत्र स्थित कांवड़ सहायता केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कछला से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवरियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और सहायता केंद्र में बैठाकर सम्मानपूर्वक जलपान कराया।

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि आईजी ने थाना क्षेत्र के पुठी सराय एवं बिनावर थाना गेट के सामने स्थापित कांवड़ शिविरों का भी निरीक्षण किया तथा वहां कांवरियों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, एसपी सिटी अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे, प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक, क्राइम इंस्पेक्टर अवधेश मिश्रा, उपनिरीक्षक शेरपाल सिंह, हेड मोहर्रिर मनोज कुमार, महिला कांस्टेबल सीमा सहित थाना बिनावर का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

आईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस