बगरैन चौकी के नए प्रभारी बने संदीप गुप्ता, बोले— कानून व्यवस्था बनाए रखना मेरी पहली जिम्मेदारी
बगरैन (बदायूं):
थाना वजीरगंज क्षेत्र की बगरैन पुलिस चौकी के नवागत प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप गुप्ता ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्हें पुलिस लाइन बदायूं से स्थानांतरित कर बगरैन चौकी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि पूर्व चौकी प्रभारी अखिल तोमर का स्थानांतरण थाना उसावां कर दिया गया है।
कार्यभार संभालने के बाद चौकी प्रभारी संदीप गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि फरियादी बिना किसी संकोच के सीधे चौकी पर आकर अपनी समस्याएं बता सकते हैं। शिकायतों का निष्पक्ष और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद चौकी प्रभारी संदीप गुप्ता ने कांवड़ यात्रा मार्ग, मुख्य चौराहे और कस्बा क्षेत्र का निरीक्षण भी किया तथा संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
गौरतलब है कि पिछले एक वर्ष में बगरैन पुलिस चौकी पर कई चौकी प्रभारियों का तबादला हो चुका है। अब क्षेत्रवासियों को नए चौकी प्रभारी से बेहतर कानून व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग की उम्मीद है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

