बदायूं
कछला पुल के पास झोपड़ी में बिक रही थी अवैध शराब,एक गिरफ्तार।
उझानी-बदांयू 19 जुलाई।
कछला चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए कासगंज रोड पर कछला पुल के पास रोड के नीचे बनी झोपड़ी में छापा मारा।
पुलिस ने झोपड़ी के बाहर बैठे मेख सिंह उर्फ देशी पुत्र हुकुम सिंह उम्र 58 वर्ष, निवासी मोहल्ला लक्ष्मी नगला कछला को गिरफ्तार किया। तलाशी में झोपड़ी से प्लास्टिक के कट्टे में रखी 26 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ठेके बंद होने के बाद शराब को अधिक दाम पर बेचकर मुनाफा कमाता था।
चौकी पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) में मुकदमा दर्ज कर शराब को सील कर दिया है। जांच उपनिरीक्षक रिंकू कुमार कर रहे हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

