4:13 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने सिंगोला पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

श्रद्धेय ओमकार सिंह यादव के परिजनों से मिलकर जताई गहरी शोक संवेदना

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने श्रद्धेय ओमकार सिंह यादव के पैतृक गांव सिंगोला पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान उन्होंने श्रद्धेय ओमकार सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

शिवपाल सिंह यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ओमकार सिंह यादव का सामाजिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से क्षेत्र ने एक सम्मानित व्यक्तित्व को खो दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस