3:58 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय वृहद् वृक्षारोपण अभियान का समापन

राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय वृहद् वृक्षारोपण अभियान का समापन
मिशन लाइफ के तहत छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बदायूँ। राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान एवं मिशन लाइफ अभियान के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम का 12 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक समापन हुआ।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में आंवला, अनार, शीशम, जामुन, बकैन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। वृक्षारोपण के माध्यम से छात्राओं एवं उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया गया।

यह अभियान पर्यावरण संरक्षण प्रभारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने रोपे गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए पर्यावरण को सुरक्षित एवं हराभरा बनाने का संदेश दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस