2:01 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय में वैदिक हवन, योग एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन

ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय में वैदिक हवन, योग एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन

बदांयू । ग्रीष्मावकाश के उपरांत शनिवार, 11 जुलाई 2026 को पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज में नवीन शैक्षिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर वैदिक हवन, योग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय की प्रबंधिका डॉ. प्रतिभा मिश्रा एवं उपप्रबंधक श्री सुरेश चंद गुप्ता के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

वैदिक विद्वान श्री दयाराम वेदपंथी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत यज्ञ संपन्न कराया और यज्ञ के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को भारतीय संस्कृति एवं वैदिक परंपराओं को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

इसके पश्चात आईटीआई के प्रवक्ता श्री गिरधारी सिंह ने छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को योग के महत्व से अवगत कराते हुए नियमित योगाभ्यास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और अनुशासित जीवन का आधार है।

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं एवं समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सुश्री आयूषी सिंह ने मधुर वैदिक भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय और संस्कारमय बना दिया, जिसकी सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता आलोक ने उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए नवीन शैक्षिक सत्र के सफल, अनुशासित एवं मंगलमय संचालन की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.