Vandana shukla
एक
अनसुलझा सवाल
जिसका आज भी
जवाब ढूंढती हूं जाने क्यों
कोई नहीं मिलता कोई जवाब नहीं देता
जिंदगी
एक अनसुलझी
पहेली बनकर रह गयी
कोई साथी कोई मंजिल
ना आती नजर कोई नहीं मिलता
जाने क्यों मुझे कोई जवाब नहीं देता
जो अपने थे
समय ने उनको
दीवाना कर दिया
किसी अजनबी की
आंखों का सितारा कर दिया
सितारा भी ना मिलता कोई जवाब नहीं देता
मौन
हल नहीं मात्र
स्वीकृति है जो तुमने किया
और जो नहीं किया उसकी
उसकी भी मन सजा पाता
जाने क्यों कोई नहीं मिलता कोई जवाब नहीं देता
#सुप्रभात
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

