बदांयू के बरिष्ठ उद्योगपति अनुपम गुप्ता ‘जिम्मी’ का जन्मदिन हर्षोल्लास से मना।
बदायूं, 01 जुलाई 2026।
शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी अनुपम गुप्ता ‘जिम्मी’ का जन्मदिन आज शुभचिंतकों व परिजनों ने बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर जिम्मी भैया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
संदेश में कहा गया, “आप सभी का नेतृत्व और मार्गदर्शन हमें हर दिन प्रेरित करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आने वाला वर्ष अनुपम गुप्ता जी सहित सभी के लिए सफलता, कृपा और अनंत खुशियों से भरा रहे।”
व्यापारिक व सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय अनुपम गुप्ता ‘जिम्मी’ को शहर के गणमान्य लोगों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और इष्ट मित्रों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। सभी ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यादगार जीवन की कामना की।
जन्मदिन का जश्न अविस्मरणीय रहे, इसी शुभकामना के साथ — जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

