9:11 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर की समीक्षा बैठक संपन्न, नए सत्र की कार्ययोजना पर बनी रणनीति

बदायूं

इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर की समीक्षा बैठक संपन्न, नए सत्र की कार्ययोजना पर बनी रणनीति

केशव गुप्ता

बरेली। इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर द्वारा सत्र के समापन अवसर पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूरे वर्ष के दौरान किए गए सामाजिक एवं सेवा कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी सत्र की कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जिम्मेदारियों का विभाजन किया गया। यह भी तय किया गया कि कौन-सा सदस्य किस क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाएगा। क्लब पदाधिकारियों ने आगामी सत्र को और अधिक सफल एवं जनहितकारी बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन रचना सक्सेना ने किया। क्लब अध्यक्ष सीमा प्रधान ने आगामी कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी सदस्यों को उनके दायित्वों से अवगत कराया। साथ ही, जिला 311 द्वारा निर्धारित नए प्रोजेक्ट्स एवं सेवा कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पूरा करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर क्लब की वाइस प्रेसिडेंट मोनिका को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने नए सत्र के लिए एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया।
बैठक में सीमा प्रधान, निधि, अंजलि, मोनिका, किरण, शिखा, एकता, संगीता, राखी, पायल, शालू सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस