6:13 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

प्रेम अगर…- Sugandha Sharma

Sugandha Sharma

प्रेम अगर पावन है
सुकून का साधन है l
प्रेम अगर पतित है
वासनाओं से ग्रसित है l
प्रेम अगर स्वतंत्र है
मतलब जीवन पर्यन्त है l
प्रेम अगर बंधन है
अधिकारों का उलंघन है l
प्रेम अगर छुपा है
रूह के भीतर रुका है l
प्रेम अगर दिखावा है
अविश्वास और छलावा है ।

#सुप्रभात_जिंदगी
#सुगंधा

विज्ञापन एक्सप्रेस