12:16 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में मिनी स्टेडियम निर्माण को लेकर विधायक हरीश शाक्य सक्रिय

बिल्सी। क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने मिनी स्टेडियम की स्थापना के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिल्सी क्षेत्र में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है, लेकिन उचित खेल मैदान और आधुनिक सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता।

विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि मिनी स्टेडियम बनने से क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को अभ्यास, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा। इससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिलने के साथ-साथ युवाओं का खेलों के प्रति रुझान भी बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लखनऊ में आयोजित विभिन्न बैठकों में भी उन्होंने मिनी स्टेडियम निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। भूमि उपलब्ध होते ही प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति दिलाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि शासन के सहयोग से जल्द ही बिल्सी क्षेत्र को मिनी स्टेडियम की सौगात मिलेगी, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा लाभ होगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.