6:45 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

क्या कहते हैं आपके साप्ताहिक सितारे : आचार्य राजेश कुमार शर्मा

क्या कहते हैं आपके साप्ताहिक सितारे : आचार्य राजेश कुमार शर्मा

चंद्र राशि पर आधारित

साप्ताहिक राशिफल

15 से 21 जून 2026
इस सप्ताह ग्रहों का गोचर

• सूर्य 15 जून दोपहर 12:58 बजे से मिथुन राशि में।
• चंद्रमा 15 जून प्रातः 8:40 बजे से मिथुन राशि में।
• 17 जून प्रातः 8:13 बजे से कर्क राशि में।
• 19 जून प्रातः 10:06 बजे से सिंह राशि में।
• 21 जून अपराह्न 3:39 बजे से कन्या राशि में।
• मंगल मेष राशि में, 21 जून रात्रि 12:07 बजे से वृष राशि में।
• बुध मिथुन राशि में।
• बृहस्पति और शुक्र कर्क राशि में।
• शनि मीन राशि में।
• राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में।
देखते हैं आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं ये ग्रह।

1- मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कैरियर और धन की दृष्टि से शुभ रहेगा।
पुरुष जातकों को नौकरी और व्यापार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि-भवन से लाभ होगा और कार्यक्षेत्र में पदोन्नति संभव है। महिला जातकों का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और संतान से संतोषजनक समाचार मिलेगा।
सोमवार-मंगलवार में मित्रों और रिश्तेदारों से लाभ और मुलाकात होगी। बुधवार से रविवार दोपहर तक पारिवारिक जिम्मेदारियों की ओर ध्यान आकर्षित होगा। परिवारजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। मन में कार्यों को लेकर संशय बना रहेगा। रविवार दोपहर बाद से सम्मान और आर्थिक लाभ होगा तथा लंबित कार्य पूरे होंगे।
लाल रंग और अंक 9 आपके लिए शुभ हैं।
मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर और तेल चढ़ाना लाभकारी रहेगा।
सप्ताह का सुझाव – महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय जल्दबाजी से बचें और धैर्य बनाए रखें।
2- वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए यह सप्ताह नौकरी और व्यवसाय में परिवर्तन का योग लेकर आ रहा है।
पुरुष जातकों के लिए उच्च शिक्षा और विदेश यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। महिला जातक परिवार में प्रसन्नता अनुभव करेंगी तथा प्रेम संबंधों में मधुरता और निकटता बढ़ेगी।
सोमवार-मंगलवार में चंद्रमा धन लाभ देगा किंतु खर्च भी बढ़ाएगा। बुधवार-गुरुवार में छोटी यात्रा हो सकती है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। शुक्रवार से रविवार तक घर-परिवार में सुख के साथ-साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। मन में सकारात्मक सोच और धैर्य बनाए रखें।
सफेद रंग और अंक 6 आपके लिए शुभ रहेंगे।
शुक्रवार को दुर्गा जी को लाल फूल अर्पित करना उत्तम रहेगा।
सप्ताह का सुझाव – परिवर्तन को सकारात्मक दृष्टि से स्वीकार करें, लाभ के अवसर मिलेंगे।
3- मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए उपलब्धियों के साथ नए अवसर भी मिलेंगे।
पुरुष जातकों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। महिला जातकों का दांपत्य और प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
सप्ताह के आरंभ में सोमवार से मंगलवार तक आत्मविश्वास बढ़ेगा और नई योजनाएँ बनेंगी। बुधवार-गुरुवार में परिवार और धन से जुड़ी कुछ चिंताएं सामने आ सकती हैं। शुक्रवार से रविवार दोपहर तक भाग्यवृद्धि का समय रहेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। रविवार दोपहर बाद से थोड़ा धैर्य रखना आवश्यक होगा।
हरा रंग और अंक 5 आपके लिए शुभ हैं।
बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाना विशेष फलदायी रहेगा।
सप्ताह का सुझाव – धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना लाभदायक रहेगा।
4- कर्क राशि
कर्क राशि के लिए यह सप्ताह घर और कार्यक्षेत्र दोनों में सफलता लाएगा।
पुरुष जातकों को नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलेगी। महिला जातकों का आकर्षण और सौंदर्य बढ़ेगा, जिससे संबंधों में भी सुधार होगा।
सोमवार और मंगलवार के बीच सप्ताह की शुरुआत में मन में बेचैनी बढ़ सकती है। यह आत्मनिरीक्षण का समय रहेगा। बुधवार-गुरुवार आत्मविश्वास और ऊर्जा देगा। शुक्रवार से रविवार दोपहर तक खर्च बढ़ेगा लेकिन आत्मसम्मान की चिंता बनी रहेगी। रविवार दोपहर बाद का समय यात्रा एवं संपर्कों से लाभ दिला सकता है।
सिल्वर रंग और अंक 2 शुभ हैं।
सोमवार को शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करना उचित रहेगा।
सप्ताह का सुझाव – भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
5- सिंह राशि
सिंह राशि के लिए सप्ताह का प्रारंभ आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाएगा।
पुरुष जातकों को कैरियर में सफलता मिलेगी। महिला जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
सोमवार और मंगलवार मित्रों तथा सहयोगियों से लाभ दिलाएंगे। बुधवार-गुरुवार में थोड़ी चिंता बढ़ सकती है और अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। शुक्रवार से रविवार दोपहर तक का समय भाग्यवृद्धि, सम्मान और धन लाभ दिलाएगा। रविवार दोपहर बाद लोगों के साथ अच्छा व्यवहार रखें।
सुनहरा रंग और अंक 1 शुभ हैं।
रविवार को सूर्य को अर्घ्य देना विशेष लाभकारी रहेगा।
सप्ताह का सुझाव – अपनी नेतृत्व क्षमता का सदुपयोग करें, सम्मान और सफलता दोनों मिलेंगे।
6- कन्या राशि
कन्या राशि के लिए सप्ताह का अधिकांश समय लाभदायक रहेगा।
पुरुष जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा और महिला जातक नए कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगी।
सोमवार से गुरुवार का समय कैरियर में नए अवसर देगा। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। मनोनुकूल कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। शुक्रवार से रविवार दोपहर तक का समय मन को अशांत कर सकता है तथा खर्च बढ़ा सकता है। किंतु रविवार दोपहर बाद मन को शांति मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
हरा रंग और अंक 5 आपके लिए शुभ रहेंगे।
तुलसी पर जल चढ़ाना इस समय उत्तम उपाय रहेगा।
सप्ताह का सुझाव –
अनावश्यक चिंताओं से दूर रहें और अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें।
7- तुला राशि
तुला राशि के लिए सप्ताह के प्रारंभ में आत्मविश्वास बढ़ाकर रखना होगा।
पुरुष जातकों को धन लाभ होगा और महिला जातकों को मित्रों तथा कैरियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे।
सोमवार और मंगलवार में कार्यों में विलंब होने से मन में ऊहापोह बना रहेगा। बुधवार से रविवार दोपहर तक समय भाग्यवृद्धि का है। कैरियर में लाभ के साथ मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। रविवार दोपहर बाद गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता होगी।
गुलाबी रंग और अंक 6 शुभ रहेंगे।
शुक्रवार को श्वेत वस्त्र का दान करना उत्तम होगा।
सप्ताह का सुझाव – दूसरों की बात ध्यान से सुनें, इससे संबंध और कार्य दोनों बेहतर होंगे।
8- वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध कैरियर और दूरस्थ संबंधों से लाभदायक रहेगा।
पुरुष जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। महिला जातकों को भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
सोमवार से गुरुवार तक का समय धन खर्च बढ़ाएगा। इस बीच धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा। शुक्रवार से रविवार तक का समय भाग्यवृद्धि का है। कैरियर में सफलता मिलेगी और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
मैरून रंग और अंक 9 शुभ रहेंगे।
मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना विशेष लाभकारी होगा।
सप्ताह का सुझाव – धैर्य और संयम बनाए रखें, सप्ताह के उत्तरार्ध में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
9- धनु राशि
धनु राशि के लिए सप्ताह का प्रारंभिक समय ज्ञान, शिक्षा और अध्यात्म में उन्नति देगा।
पुरुष जातकों को आर्थिक स्थिरता और सफलता मिलेगी। महिला जातकों का प्रेम और पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा।
सोमवार और मंगलवार दांपत्य जीवन में सुख देंगे। बुधवार से रविवार दोपहर तक आय में वृद्धि के लिए अधिक परिश्रम आवश्यक रहेगा। यात्रा में सावधानी बरतें। रविवार दोपहर बाद का समय कैरियर में लाभ दिलाएगा।
पीला रंग और अंक 3 शुभ रहेंगे।
गुरुवार को केले का दान करना उत्तम रहेगा।
सप्ताह का सुझाव – यात्रा और कार्यों में सावधानी रखें तथा समय का सदुपयोग करें।
10- मकर राशि
मकर राशि के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध में कार्यों में देरी और बाधा का संकेत है।
पुरुष जातकों को कैरियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। महिला जातक पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगी।
सोमवार से गुरुवार के बीच स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाए रखें तथा क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन लाभ होगा और भाग्य का साथ मिलेगा। शुक्रवार से रविवार तक समय अधिक मेहनत कराएगा। धन व्यय बढ़ेगा तथा अनावश्यक यात्रा हो सकती है।
नीला रंग और अंक 8 शुभ हैं।
शनिवार को काले तिल का दान करना लाभकारी रहेगा।
सप्ताह का सुझाव – क्रोध और तनाव से बचें, निरंतर प्रयास सफलता दिलाएंगे।
11- कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए सप्ताह के प्रारंभ में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है।
पुरुष जातकों को नौकरी और व्यवसाय में प्रगति मिलेगी। महिला जातकों को मित्रों से सहयोग मिलेगा।
सोमवार और मंगलवार में मन में अज्ञात भय बना रह सकता है। इस बीच धैर्य आवश्यक होगा। बुधवार से रविवार दोपहर तक का समय अनुकूल है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यों में व्यस्तता रहेगी तथा दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। रविवार दोपहर बाद धन का व्यय बढ़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें।
बैंगनी रंग और अंक 4 आपके लिए शुभ हैं।
शनिवार को पीपल पर दीपक जलाना श्रेष्ठ रहेगा।
सप्ताह का सुझाव – महत्वपूर्ण निर्णय भावनाओं में नहीं, बल्कि विवेक से लें।
12- मीन राशि
मीन राशि के लिए सप्ताह के प्रारंभ में कार्यों में देरी और रुकावट बनी रह सकती है।
पुरुष जातकों को धैर्य रखना होगा। महिला जातकों के लिए पारिवारिक विवाद सुलझाने का समय रहेगा।
सोमवार से गुरुवार तक घर-परिवार पर ध्यान केंद्रित रखें। संतान से संबंधित दायित्वों के कारण व्यस्तता बढ़ेगी। शुक्रवार से रविवार तक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और विवादों का समाधान होगा। दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
समुद्री हरा रंग और अंक 7 आपके लिए शुभ हैं।
गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करना लाभकारी होगा।
सप्ताह का सुझाव – परिवार और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें, इससे मानसिक शांति बनी रहेगी।
अगला साप्ताहिक राशिफल 22 जून को।
तब तक स्वस्थ रहिए और सुरक्षित रहिए।
शुभम् भवतु।
आचार्य राजेश कुमार शर्मा
9058810022

विज्ञापन एक्सप्रेस