असम के जोरहाट में AN-32 विमान हादसा, पांच वायुसेना कर्मियों का सर्वोच्च बलिदान
असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का AN-32 मालवाहक विमान लैंडिंग के तुरंत बाद आग की चपेट में आ गया। इस दुखद हादसे में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम वीरगति को प्राप्त हुए।
भारतीय वायुसेना ने सभी वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया है। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए वायुसेना द्वारा ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ गठित की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com