2:58 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सब्जी व्यापारियों की सहमति से शनिवार को बंद रहेगी उसावां सब्जी मंडी

बदायूं

सब्जी व्यापारियों की सहमति से शनिवार को बंद रहेगी उसावां सब्जी मंडी

केशव गुप्ता

उसावां। नगर पंचायत उसावां में सब्जी व्यापारियों की सहमति से अब प्रत्येक शनिवार को सब्जी मंडी बंद रहेगी। वार्ड नंबर-1 के सभासद प्रतिनिधि विनोद कुमार गुप्ता की मौजूदगी में आयोजित बैठक में सब्जी विक्रेताओं ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया।
बैठक में मौजूद व्यापारियों ने शनिवार को साप्ताहिक बंदी रखने पर अपनी सहमति जताई और निर्णय को तत्काल प्रभाव से लागू करने का फैसला लिया। इसके तहत शनिवार को सब्जी मंडी बंद रखी गई।
सभासद प्रतिनिधि विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि यह निर्णय केवल सब्जी व्यापारियों के अनुरोध और उनकी सहमति के आधार पर लिया गया है। इसका अन्य दुकानदारों या किसी अन्य व्यापारिक गतिविधि से कोई संबंध नहीं है।
बैठक में मनीष कुमार, रवि कुमार, गौरव कुमार, मूल सिंह, डबल्स अर्जुन, सतीश अर्जुन, शिवम, कुलदीप राव, भजन सहित अनेक सब्जी व्यापारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस