Vandana shukla
माया
मोह में
फंसी जिंदगी
कैसे कर ले
जीवन को स्वर्णमयी…….!!
हर कोई
कहां इतिहास
बनाता है
नहीं हर कोई
शीर्ष तक जाता है…….!!
सर्वोच्च
तक जाने को
मेहनत में जलना होगा
तब ही सूर्य प्रखर होगा
तेज उसका चहुं ओर होगा……!!
माया
मोह में फंसे हुए
लालच के दलदल में धंसे हुए
कैसे मन की मैल हटेगी
कैसे मन को शुद्धि मिलेगी……..!!
जीवन
जीने की दौड़ में
आगे बढ़ने की होड़ में
नैतिक मूल्यों को भूले हैं
इसलिए हुए अकेले हैं. ……..!!
यह सब
तुमको स्वयं
समझना होगा
जीवन है अनमोल
स्वयं ही चिंतन करना होगा. …….!!
अर्जुन
बन संघर्ष करो
कर्मयुद्ध के समरांगण में
यह ही है श्रेष्ठ मार्ग
धारो इसको निज मन में. …….!!
जब कोई
राह समझ ना आए
मन भी व्यथित हो जाए
जीवन की राह अव्यवस्थित हो
फिर कैसे जीवन नाव चलाए……….!!
भक्ति
की शरण चले आओ
सब छोड़ छाड़ दुनियादारी
श्री गणपति जी हर लेंगे
जीवन की सब चिंता सारी………!!
#श्री_गणेश_शरणम्
#सुप्रभात_वंदन
#बिंदास_वंदना
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
