2:18 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू :खत्म होने वाली हैं गर्मी की छुट्टियां, 16 जून से खुलेंगे स्कूल; बैग-ड्रेस तैयार रखें

बदांयू :खत्म होने वाली हैं गर्मी की छुट्टियां, 16 जून से खुलेंगे स्कूल; बैग-ड्रेस तैयार रखें।

उझानी-बदायूं 10 जून।

एक महीने से ज्यादा समय से बंद पड़े स्कूलों में अब फिर से रौनक लौटेगी। कक्षाएं, प्रार्थना सभा, खेल, लाइब्रेरी, मिड-डे मील और बाकी शैक्षणिक गतिविधियां 16 जून से नियमित शुरू हो जाएंगी।

बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में 20 मई से चल रही गर्मी की छुट्टियां अब खत्म होने वाली हैं। विभागीय कैलेंडर के मुताबिक 15 जून को अवकाश पूरा हो जाएगा और 16 जून से पूरे प्रदेश के साथ उझानी-बदायूं के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में भी पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

लंबे ब्रेक के बाद स्कूलों में बच्चों की आवाजाही फिर शुरू होगी। कक्षाओं के साथ प्रार्थना सभा, खेलकूद, पुस्तकालय, मध्याह्न भोजन जैसी सभी व्यवस्थाएं पटरी पर लौटेंगी।

स्कूल खुलने से पहले शिक्षकों को सफाई, नामांकन सत्यापन, बच्चों की हाजिरी और पढ़ाई की सामग्री तैयार रखने के निर्देश हैं। उझानी-बदायूं के कई स्कूलों में गर्मी और बारिश को देखते हुए पीने के पानी, पंखों और बैठने की व्यवस्था भी चेक की जा रही है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.