4:35 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार पर हनुमान मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा

ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार पर हनुमान मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा
विशेष श्रृंगार और हुआ चालीसा का पाठ
बिल्सी। ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार को नगर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान का विशेष श्रृंगार कराया। मंदिरों में सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती रही।
नगर के मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में हनुमान जी का भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। दरबार के प्रधान पंडित संजय शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम हनुमान जी को चोला अर्पित किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा उनका विशेष श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के उपरांत भक्तों ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं मंगल कामनाओं की प्रार्थना की।
उन्होंने बताया कि धार्मिक कार्यक्रमों के अंतर्गत यहां सीता रसोई का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन कराया गया। भंडारे में लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
वहीं तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम में भी ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान का आकर्षक श्रृंगार कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। ज्येष्ठ माह के मंगलवारों का हनुमान भक्तों के बीच विशेष महत्व माना जाता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस