Vandana shukla
मेरी
आंखों में देखो
तुम्हें प्यार दिखेगा
अपने सपनों
का संसार दिखेगा……..!!
पैमाना
नहीं कोई
जो दिखाऊं
तेरे दिल को
ऐसे ही मनाऊं
प्यार तुमसे कितना
बस बता नही पाऊं. …….!!
आज भी
जब धड़कता ये दिल
बस यही सवाल करता
क्यों प्यार में जिंदगी
अपनी बरबाद करता
बस इतना
ही कहना चाहूंगी
हर जन्म में तेरी
होकर ही रहना चाहूंगी……..!!
वो प्यार
जो नस नस में
हर पल धड़कता है
जिससे मिलने को दिल
हर पल ही तरसता है
इन आंखों में दिख जाएगा
तुम्हें अपने प्यार का तराना
मेरे जाने के बाद तुम
फिर लौटकर ना आना…….!!
अपने
जज्बातों को
यूं ही जलाऊंगी
तुमको भूलने की
कसम नहीं खाऊंगी
अपने
दिल में देखो
मैं ही नजर आऊंगी
बिना तेरे मैं
ये जिंदगी ना जी पाऊंगी………!!
प्यार
की खुशबू से
तन मन महकाए
राह तकती हूं
काश तू आ जाए
काश कोई
मौसम ए बहार
तेरे प्यार का पैगाम लाए
मेरे दिल की दुनिया
फिर से आबाद हो जाए. …….!!
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

