3:16 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

पूर्ण समर्पण – Vandana shukla

Vandana shukla

पूर्ण
समर्पण करना होगा
यदि शीर्ष
शिखर तक जाना है
मार्ग कठिन
बड़ा सत्य राह का
तुम्हें बिल्कुल ना
मन में घबराना है……..!!

भक्ति
त्याग समर्पण
इस राह पर
काम आएंगे
श्री राम दुलारे
हनुमत
तेरे काम बनाएंगे
लेकर
राम का नाम
सदा आगे बढ़ते जाना
हानि लाभ
ना सोंचो जरा भी
मन में ना संशय लाना………!!

मन पर
अपने अंकुश रखना
कभी ना पछताओगे
सत्य सनातन की
राहों में शीर्ष तक जाओगे
बाधा है
मन की वृत्ति तुम्हारे
यह तुम्हें सोंचना होगा
यह ही
स्थिति घातक है
तुम्हें इसे बदलना होगा. …….!!

बहुत
मिलेंगे तुम्हें यहां
पथ से भटकाने वाले
सत्य धर्म की
राहों में कांटे फैलाने वाले
जब ज्ञान
का दीप जले मन का
सब अंधियारा मिट जाता
निर्मल हो
यह मन अपना
श्री राम नाम महिमा गाता……..!!

शीर्ष
पहुंचकर
अपने दायित्वों का
निर्वहन करो
कैसे हो चंहु ओर
प्रफुस्टित
बस इसका ही
तन मन से यत्न करो
धर्म ध्वजा यह
गगन तक पहुंचे
इसका सभी प्रयत्न करो. …….!!

#सुप्रभात_वंदन

विज्ञापन एक्सप्रेस