बिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो ने अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है। उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी समय समय पर किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने पर सौंपी गई है। मंडल स्तर पर यह जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने इस क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया और उन्हें शुभकामनाएं दी। अशोक कुमार ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी है, वे उस पर पूरी मेहनत और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
