9:26 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

पुण्यतिथि पर विशेष: यादों में जिंदा हैं ‘शोमैन’ राज कपूर

बदांयू 2 जून।

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, निर्माता और निर्देशक राज कपूर की आज पुण्यतिथि है। 2 जून 1988 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन ‘आवारा’, ‘श्री 420’ और ‘मेरा नाम जोकर’ जैसी कालजयी फिल्मों के जरिए वे आज भी करोड़ों दिलों पर राज करते हैं।

‘द ग्रेट शोमैन’ के नाम से मशहूर राज कपूर ने 24 साल की उम्र में ही ‘आग’ फिल्म से निर्देशन में कदम रखा। उनकी फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं थीं, बल्कि आम आदमी के दर्द, सपने और संघर्ष की कहानी कहती थीं।

राज कपूर की यादगार फिल्में

अभिनेता के रूप में।
आवारा (1951), श्री 420 (1955), चोरी चोरी (1956), अनाड़ी (1959), संगम (1964)
– निर्देशक-निर्माता के रूप में

बरसात (1949), बूट पॉलिश (1954), जागते रहो (1956), मेरा नाम जोकर (1970), बॉबी (1973), सत्यम शिवम सुंदरम (1978), प्रेम रोग (1982), राम तेरी गंगा मैली (1985)

राज कपूर को सिनेमा में उनके योगदान के लिए 1987 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बीमारी के चलते 19वें दादा साहेब फाल्के सम्मान समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति आर. वेंकटरमण ने उनकी सीट के पास जाकर उन्हें यह सम्मान दिया था। उसके कुछ ही दिनों बाद 2 जून को उनका निधन हो गया।

राज कपूर भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन ‘जीना इसी का नाम है’ और ‘मेरा जूता है जापानी’ जैसे गीतों और उनकी फिल्मों के जरिए वे हमेशा अमर रहेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस