बदायूं
मूसाझाग पुलिस को सफलता, दुष्कर्म मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस के अनुसार, थाना मूसाझाग में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 94/2026, धारा 64 बीएनएस के वांछित अभियुक्त नहार सिंह पुत्र भीकम सिंह निवासी ग्राम करौलिया, थाना मूसाझाग को शनिवार को नई सड़क क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित अपराधियों की धरपकड़ लगातार जारी है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com