5:55 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

जनगणना कार्य में लापरवाही पर तहसीलदार का सख्त एक्शन, 6 कर्मचारियों का वेतन रोका, 2 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बदायूं

जनगणना कार्य में लापरवाही पर तहसीलदार का सख्त एक्शन, 6 कर्मचारियों का वेतन रोका, 2 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

केशव गुप्ता

दातागंज। जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। तहसीलदार दातागंज ने जनगणना कार्य की समीक्षा के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं गंभीर लापरवाही के मामले में दो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि जनगणना जैसा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य पूरी जिम्मेदारी और समयबद्धता के साथ किया जाना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
तहसीलदार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें। भविष्य में भी यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस सख्ती को जनगणना कार्य को प्रभावी और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.