इज्जतनगर मंडल में 9 रेलकर्मी सेवानिवृत्त, मंडल रेल प्रबंधक ने सौंपे सेवा दस्तावेज।
बरेली, 29 मई 2026।
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल में मई माह में सेवानिवृत्त हुए 1 राजपत्रित अधिकारी व 8 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने समापक राशि, मेडिकल कार्ड सहित सेवानिवृत्ति दस्तावेज सौंपे। उन्होंने सभी की दीर्घायु व सुख-शांति की कामना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी अब भी रेल परिवार के अभिन्न अंग हैं।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यू.एस. नाग ने तन, मन व धन पर विशेष ध्यान देने की बात कही। शाखा अधिकारियों व यूनियन पदाधिकारियों ने बैंक OTP साझा न करने व पूंजी को साइबर अपराधियों से बचाने की सलाह दी। साथ ही आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी सहयोग के लिए रेल प्रशासन का द्वार खुला है।
सेवानिवृत्त होने वालों में राजपत्रित अधिकारी राजेश कुशवाहा, गार्ड नारद मुनि/काशीपुर, कार्यालय अधीक्षक संगीता सिंह, ड्रेसर खडक सिंह व डीजल शेड के वरिष्ठ तक्नीशियन विजय कुमार, गिरधर सिंह, राधे श्याम, सरोज व काठगोदाम की रेवती देवी शामिल हैं।
मंडल में शुरू की गई नई पहल के तहत सेवानिवृत्ति से हुई रिक्तियों पर उसी दिन पदोन्नति दी गई। लिख्मी सिंह मीना, नीतिश बाथम, गोपाल सिंह कार्की, गिरिराज किशोर व कौशल तिवारी को वरिष्ठ तक्नीशियन/डीजल शेड पद पर पदोन्नत किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अरिजीत सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर उमेश चन्द्र मिश्रा सहित अन्य शाखा अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी व कर्मचारी परिवार मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com