बरेली में एजीएम ने किया इज्जतनगर-टनकपुर रेल खंड का निरीक्षण।
अमृत भारत योजना के कार्य तेज करने के निर्देश।
बरेली, 29 मई 2026।
पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने शुक्रवार को इज्जतनगर मंडल के दौरे के दौरान इज्जतनगर-टनकपुर रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार एवं मंडल के वरिष्ठ शाखाधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान एजीएम श्री शुक्ल ने रेलपथ के रख-रखाव, साफ-सफाई और राइडिंग क्वालिटी का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने सिगनलों की कार्यप्रणाली, खंड में लागू कॉसन ऑर्डर, रेल पुलों और समपार फाटकों की स्थिति को भी परखा।
इसके बाद उन्होंने पीलीभीत और टनकपुर रेलवे स्टेशनों का सघन दौरा किया। यहाँ यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण कर स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं का भी मूल्यांकन किया।

एजीएम ने दोनों स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य तय मानकों के साथ गुणवत्ता से समझौता किए बिना तेज गति से पूरे किए जाएं, ताकि यात्रियों को जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
बरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रेल संचालन को अधिक सुरक्षित बनाना और यात्री सुविधाओं को अपग्रेड करना रहा।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com