2:00 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी, ई-रिक्शा पलटने से 3 महिलाएं गंभीर घायल

उझानी में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी, ई-रिक्शा पलटने से 3 महिलाएं गंभीर घायल।

उझानी, बदायूं 26 मई 2026।

उझानी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही कार ने गांव जा रहे ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार 3 महिलाएं समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनीता पत्नी महेन्द्रपाल निवासी मल्लामई, उझानी अपने परिवार व अन्य लोगों के साथ 25 मई 2026 को दोपहर 3 बजे ई-रिक्शा से गांव जा रही थीं। फतेहपुर मोनी बाबा आश्रम चौराहे के पास निजामपुर की ओर से आ रही कार ने तेज गति से आकर ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे में सुनीता, शिवानी पुत्री राम सिंह और वंदना पत्नी ओमवीर को गंभीर चोटें आई हैं। अन्य सवारियों को भी खुली व गुम चोटें आई हैं। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद पीड़िता सुनीता ने उझानी कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र को सौंपी गई है।
कार के नंबर के आधार पर चालक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

फतेहपुर चौराहे पर लगातार हो रहे हादसों से ग्रामीणों में गुस्सा है। लोगों ने प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.