11:30 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी: योगी सरकार की सख्ती का असर, बिजली विभाग ने जारी किए कर्मचारियों के मोबाइल नंबर

उझानी: योगी सरकार की सख्ती का असर, बिजली विभाग ने जारी किए कर्मचारियों के मोबाइल नंबर।

मगर अफसरों के फोन न उठने से जनता परेशान।

उझानी, बदायूं 27 मई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बिजली व्यवस्था सुधारने की सख्ती का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। 33/11 केवी उपकेंद्र उझानी टाउन ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए चार टीमें गठित कर सभी कर्मचारियों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिए हैं। लेकिन जनता का दर्द जस का तस है। आरोप है कि जिन अधिकारियों के पास समाधान की ताकत है, उनके फोन अक्सर नहीं उठते।

जारी की गई टीमों की सूची
टीम 1- लाइनमैन चंदन 8923000407, नीरज 9719238012।
टीम 2 -सुभाष चंद्र 8979890551, मुनेंद्र।
9068607711
टीम 3-दिनेश कुमार 7599379635, रोहित 7983070686, मयंक 865074450

टीम 4- सोहन लाल 9927037856, परमजीत 8449960431, अंकुर 9997191746।

शिकायत दर्ज कराने के लिए।

राम प्रकाश भारती उर्फ रामू 9837923444, यतेंद्र कुमार उर्फ बंटी 9927518000

अधिकारियों के नंबर-

ऑन ड्यूटी SSO 7599560247, जेई उझानी टाउन 7599560235, SDO उझानी टाउन 7599560241

नंबर तो मिले, समाधान नहीं

विभाग की इस पहल का लोगों ने स्वागत किया, मगर नाराजगी भी जाहिर की। उपभोक्ताओं का कहना है कि लाइनमैन और एसएसओ के नंबर तो उठ जाते हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर फुंकने, बिल गड़बड़ी या नई लाइन जैसे मामलों में जेई और एसडीओ का निर्णय जरूरी होता है। उन्हीं के फोन सबसे कम रिसीव होते हैं।

मोहल्ला साहूकारा के व्यापारी राकेश गुप्ता बोले: “फॉल्ट होने पर लाइनमैन आ जाता है, पर जब तक जेई साहब हां नहीं करते, ट्रॉली नहीं बदलती। उनका फोन लगातार बिजी या नॉट रीचेबल आता है।”

सवाल बड़ा है

सीएम की सख्ती के बाद नंबर जारी करना अच्छी पहल है, पर जवाबदेही किसकी? जब अधिकारी फोन ही नहीं उठाएंगे तो शिकायत टीम किसके आदेश पर काम करेगी? जनता पूछ रही है कि नंबर जारी करने का आदेश तो मान लिया, फोन उठाने का आदेश कौन देगा?

उधर विभागीय सूत्रों का कहना है कि अधिकारी फील्ड में होने के कारण कई बार कॉल मिस हो जाती है। व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

_राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.