Vandana shukla
करनी हैं दिल को तुमसे कुछ प्यार की बातें
इस दिल के इकरार की मुलाकातों की बातें
चाहत का ये मौसम है मेरा दिल भी है जवां
कटती नहीं हैं प्यार में तेरे तन्हा मेरी रातें…..💞💞
जो दिल ने किए थे तुमसे उन वादों की बातें
उस रूहानी प्यार की चंद मुलाकातों की बातें
जो तोड़ दिए शौक से इस दिल के सारे ख्वाब
उन ख्वाबों खयालों और जज्बातों की बातें. ….💞💞
जो प्यार में मिलकर देखे थे उन सपनों की बातें
दिल की रस्मों रिवाजों की खट्टी मीठी सी बातें
अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की सब बातें
प्यार में हद से भी गुजर जाने की बातें. ……💞💞
इस कदर खो ये रहते हैं खयालों में हम तेरे
मेरे इस दर्द ए दिल की कोई शहर ही नहीं 💞💞
#बिंदास_वंदना
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
