बदायूं पुलिस का सख्त अभियान: बैंक और एटीएम पर कड़ी निगरानी, संदिग्धों में मचा हड़कंप
जनपद बदायूं में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में थाना उघैती पुलिस द्वारा विशेष बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न बैंक शाखाओं, एटीएम केंद्रों तथा आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की।
पुलिस द्वारा बैंक परिसरों में मौजूद लोगों से पूछताछ की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। वहीं बैंक सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत पुलिस को सूचना देने और ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना उघैती पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है तथा आमजन में विश्वास का माहौल बना है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार लगातार अभियान चलाकर कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
केशव गुप्ता


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com