बिल्सी विधायक हरीश शाक्य एवं श्रीमती रेखा शाक्य को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं।
उझानी-बदांयू 14 मई।
बिल्सी विधानसभा से लोकप्रिय एवं जनप्रिय विधायक माननीय श्री हरीश शाक्य तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेखा शाक्य , सदस्य जिला पंचायत व अध्यक्ष अर्बन कोऑपरेटिव बैंक, को वैवाहिक वर्षगांठ के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
विधायक हरीश शाक्य अपनी सरलता, सहजता और जनसेवा की भावना के लिए पूरे बिल्सी क्षेत्र में विशेष स्थान रखते हैं। वहीं श्रीमती रेखा शाक्य जिला पंचायत सदस्य एवं अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष के रूप में क्षेत्र के विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्यरत हैं। दोनों का दांपत्य जीवन सेवा, समर्पण और संस्कार का अनुपम उदाहरण है।
इस शुभ अवसर पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि वे दोनों को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि प्रदान करें। दंपति का स्नेहिल साथ यूं ही बना रहे और उनका जीवन जनकल्याण के कार्यों से सदैव आलोकित होता रहे।
बदांयू एक्सप्रेस सहित बिल्सी विधानसभा की जनता की ओर से एक बार पुनः वैवाहिक वर्षगांठ की अशेष मंगलकामनाएं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

