उझानी के गौरव, शिक्षा-उद्योग के स्तंभ विमलकृष्ण अग्रवाल जी को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं।
उझानी, बदायूं एक्सप्रेस।
नगर की पहचान, प्रमुख उद्योगपति, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री एवं एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक माननीय विमलकृष्ण अग्रवाल जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर नगर में हर्षोल्लास का वातावरण है।
विमलकृष्ण अग्रवाल जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से न केवल औद्योगिक क्षेत्र में उझानी को नई पहचान दिलाई, बल्कि एपीएस इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में भी क्रांति का सूत्रपात किया। उनके कुशल मार्गदर्शन में हजारों विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर देश-विदेश में उझानी का नाम रोशन कर रहे हैं।
पूर्व राज्य मंत्री के रूप में उन्होंने जनसेवा को सदैव सर्वोपरि रखा। सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी अग्रवाल जी हर वर्ग के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन “सेवा परमो धर्म:” की जीवंत मिसाल है।
इस शुभ अवसर पर उनके शुभचिंतकों, समर्थकों एवं नगरवासियों ने केक काटकर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर उनके यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना की गई।
बदांयू एक्सप्रेस परिवार माननीय विमलकृष्ण अग्रवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित करता है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे सदा स्वस्थ, सानंद एवं सक्रिय रहकर इसी प्रकार समाज को दिशा देते रहे।
राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

