Vandana
इस रथ के हो तुम्हीं सारथी
अब चाहे जिस ओर चलो
मैं आप भरोसे समर भूमि में
अब चाहे जिस ओर चलो …….!!
विश्वास मुझे है यह तुम पर
ना पथ से मुझे भटकाओगे
जिस पथ पर विजय सुनिश्चित होगी
मुझको उस पथ पर ले जाओगे …….!!
धर्म नीति के पथ पर चलकर
कर्तव्यों का मैं निर्वहन करूं
समर भूमि के इन योद्धाओं पर
पूर्ण शक्ति से वार करूं ……..!!
मेरा मार्ग प्रशस्त करना
यह आपकी जिम्मेदारी है
इस कर्मयुद्ध के समरांगण में
वीरों ने ही बाजी मारी है ……!!
रथ मेरा ले चलो वहां पर
जहां पर गीता का ज्ञान मिला
पथ से भटके हुए पथिक को
जहां पर कर्मों का पाठ मिला ……!!
वीरोचित सम्मान मिले
बस यही कामना रखता हूं
तन मन तुम पर अर्पण कर
अब आगे को बढ़ता हूँ ……..!!
सच्चा ज्ञान यही है जिसने
मन में इसको धार लिया
वह ही पहुंचा शीर्ष शिखर पर
जिसने तुमको पहचान लिया ………!!
#सुप्रभात_वंदन
#जय_श्री_गणेश
#वंदना
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

