10:16 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं एक्सप्रेस की ओर से अरविंद रावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

कुंवरगांव की आन, बान और शान कहे जाने वाले नगर पंचायत के सक्रिय समाजसेवी एवं वर्तमान चेयरमैन ज्योति रानी के पति अरविंद रावत को उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर बदायूं एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेरों बधाइयां दी गईं।

अरविंद रावत अपने मिलनसार स्वभाव, सरल व्यवहार और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए नगर क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने वाले अरविंद रावत को जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों, शुभचिंतकों और नगरवासियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

जन्मदिन के अवसर पर उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। इस दौरान लोगों ने कहा कि अरविंद रावत समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर जरूरतमंदों की सहायता करते हैं, जिससे क्षेत्र में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त है।

बदायूं एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल परिवार ईश्वर से प्रार्थना करता है कि अरविंद रावत निरंतर प्रगति करें और समाजसेवा के क्षेत्र में इसी तरह आगे बढ़ते रहें।

जन्मदिन की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेर सारी बधाइयां।

विज्ञापन एक्सप्रेस