10:10 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल एवं श्रीमती प्रीति अग्रवाल को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं

भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल एवं श्रीमती प्रीति अग्रवाल को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं।

उझानी, बदायूं 11 मई 2026।

सेवा, समर्पण और स्नेह की मिसाल बने भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी भईया एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति अग्रवाल आज अपनी वैवाहिक जीवन की सुखद वर्षगांठ मना रहे हैं। इस पावन अवसर पर पूरे नगर में हर्ष का माहौल है।

सचिन अग्रवाल का सरल स्वभाव, संगठन के प्रति निष्ठा और समाजसेवा का जज्बा पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। वहीं श्रीमती प्रीति अग्रवाल ने हमेशा एक आदर्श गृहणी के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई है। दोनों का दांपत्य जीवन प्रेम, विश्वास और आपसी समझ का अनुपम संगम है।

वैवाहिक वर्षगांठ की खबर मिलते ही पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं नगरवासियों ने इस आदर्श दंपति को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विधायक, पूर्व चेयरमैन, सभासदगण एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि सचिन अग्रवाल का परिवार हमेशा से सेवा कार्यों में अग्रणी रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह खूबसूरत जोड़ी यूं ही प्रेम और सौहार्द के साथ जीवन की हर खुशी को आत्मसात करे।

बदांयू एक्सप्रेस व भाजपा परिवार की ओर से सचिन अग्रवाल एवं श्रीमती प्रीति अग्रवाल को वैवाहिक वर्षगांठ की अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर आप दोनों को उत्तम स्वास्थ्य, अखंड सौभाग्य एवं खुशहाल जीवन प्रदान करें।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस