10:20 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

कलम के सिपाही के संगम को सलाम: प्रताप-कमलेश यादव की शादी की सालगिरह पर बधाइयों की बौछार

कलम के सिपाही के संगम को सलाम: प्रताप-कमलेश यादव की शादी की सालगिरह पर बधाइयों की बौछार।

उझानी बदांयू 9 मई।

अमर उजाला उझानी के समर्पित संवाददाता प्रताप यादव एवं कमलेश यादव के दांपत्य जीवन के शुभ वर्षगांठ अवसर पर बदायूं एक्सप्रेस टीम की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने दोनों को पुष्पगुच्छ और शुभकामनाओं के साथ बधाई दी।

शुभचिंतकों ने कहा कि प्रताप-कमलेश की जोड़ी न सिर्फ घर-गृहस्थी में प्रेम और विश्वास की मिसाल है, बल्कि पत्रकारिता में भी प्रताप यादव सत्य और जनहित की मशाल थामे हुए है। श्री यादव की लेखनी ने हमेशा समाज को आईना दिखाने का काम किया है।

इस अवसर पर सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह जोड़ी यूं ही मुस्कुराती रहे, स्वस्थ रहे और इनकी कलम से समाज को नई दिशा मिलती रहे। लोगों ने कामना की कि आने वाले वर्ष इनके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के नए अध्याय जोड़ें।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस