बदायूं: डिजिटल जनगणना आज से शुरू, घर बैठे मोबाइल से करें स्व-गणना, देने होंगे 33 सवालों के जवाब।
बदांयू 7 मई।
इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। 7 से 21 मई तक लोग https://se.census.gov.in/ पोर्टल पर खुद अपनी और परिवार की जानकारी भर सकेंगे। इसमें मकान, सुविधाओं और रहन-सहन से जुड़े 33 सवाल पूछे जाएंगे। 22 मई से प्रगणक घर-घर जाकर बचे हुए परिवारों की गणना करेंगे।
बदायूं जिले में जनगणना-2027 का पहला चरण आज 7 मई से शुरू हो गया है। जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि कार्य को पूरा करने के लिए जिले में 2,890 प्रगणक और 485 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। सभी को मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल डेटा फीड करने की ट्रेनिंग दी जा चुकी है।
स्व-गणना कैसे करें
1. पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाएं
2. रजिस्ट्रेशन मुखिया का नाम + 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालें। OTP से वेरिफाई करें
3. एक नंबर = एक परिवार एक मोबाइल से सिर्फ एक परिवार की एंट्री होगी
4. लोकेशन जिला, पिन कोड, गांव/शहर भरकर मैप पर घर मार्क करें
5. 33 सवाल मकान की स्थिति, कमरे, बिजली-पानी, शौचालय, TV, फ्रिज, इंटरनेट, मोबाइल, वाहन आदि की जानकारी दें
6. सबमिट फॉर्म जमा करने पर 11 अंकों की रजिस्ट्रेशन ID मिलेगी। इसे प्रगणक को दिखाना होगा
क्या खास है इस बार
पहली बार डिजिटल कागज की जगह सीधे मोबाइल ऐप में डेटा जाएगा
7-21 मई स्व-गणना की विंडो। सरकारी कर्मचारी भी इसी बीच अपनी ID एक्टिवेट करेंगे
33 बिन्दु परिवार की आर्थिक-सामाजिक स्थिति मापने के लिए सवाल
2011 में बदायूं जिले की कुल आबादी 36,81,896 थी। इसमें 19,70,618 पुरुष और 17,11,278 महिलाएं थीं। 2001-2011 के बीच जिले की आबादी 20.96% बढ़ी थी।
अगर आप 21 मई तक स्व-गणना नहीं करते हैं, तो 22 मई के बाद प्रगणक आपके घर आएंगे और जानकारी लेंगे। मदद के लिए ब्लॉक और पंचायत स्तर पर हेल्प डेस्क भी लगाई जाएंगी।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
