ग्रीष्मकाल में यात्रियों को राहत: लालकुआँ-राजकोट समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 17 मई से।
बरेली, 05 मई ।
गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ने बड़ी राहत दी है। मंडल प्रशासन लालकुआँ से राजकोट के बीच 05045/05046 ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी चलाएगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन 9 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
05045 लालकुआँ-राजकोट 17 मई से 12 जुलाई 2026 तक हर रविवार। लालकुआँ से दोपहर 12:35 बजे चलकर अगले दिन शाम 18:10 बजे राजकोट पहुंचेगी।
05046 राजकोट-लालकुआँ18 मई से 13 जुलाई 2026 तक हर सोमवार। राजकोट से रात 22:30 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 05:15 बजे लालकुआँ पहुंचेगी।
यह ट्रेन किच्छा, इज्जतनगर, बरेली, बदायूँ, उझानी, सोरों,कासगंज, हाथरस, मथुरा, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर, समदड़ी, भीलड़ी, महेसाना, सुरेन्द्रनगर होते हुए राजकोट तक जाएगी। इससे यूपी, राजस्थान और गुजरात के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान के 6, AC 3 इकोनॉमी के 4, AC 2 का 1 और AC 1+2 का 1 कोच लगाया जाएगा।
रेलवे का कहना है कि इस ट्रेन से गर्मी की छुट्टियों में राजस्थान और गुजरात जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। बुकिंग जल्द ही IRCTC पर शुरू होगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com