कुंवरगांव। हुसैनपुर करौतिया गांव में खेत की मेड़ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गंभीर रूप ले चुका है। आरोप है कि दबंगों ने किसान का खेत तक जाना मुश्किल कर दिया, जिससे वह अपने ट्यूबवेल का उपयोग भी नहीं कर पा रहा है।
पीड़ित इशरत अली के अनुसार, गांव के ही शमशाद, तनवीर, अब्दुल सुबूर और अमान से उसकी मेड़ को लेकर कहासुनी चल रही थी। आरोप है कि 22 अप्रैल को चारों ने उसे घेरकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही खेत के रास्ते पर रोक लगा दी, जिससे उसकी फसल और सिंचाई दोनों प्रभावित हो रही हैं।
काफी समय तक भय के कारण चुप रहने के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com