बदांयू 30 अप्रैल।
उसहैत के वार्ड संख्या 6, ठंडी गली निवासी सलमान खान नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर रील बनाई
रील में उसने संत/संन्यासी का वेश धारण किया था और 2 बच्चों को भी शामिल किया।
एक बच्चे ने हाथ टी-शर्ट में छिपाकर खुद को दिव्यांग दिखाया था।
रील ‘एसके खान’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड की गई थी।
हिंदू संगठनों के लोगों ने इसे सनातन धर्म का अपमान बताते हुए पुलिस से शिकायत की।
उसहैत के SHO देवेंद्र कुमार ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
वही रील को अकाउंट से हटा दिया गया है
पुलिस उसके खिलाफ शांतिभंग और IT एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है
बदायूं में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक रील को लेकर ये पहला मामला नहीं है। 2 महीने पहले भी दातागंज में वैश्य समाज पर टिप्पणी करने को लेकर 2 युवकों गुड्डू और मकबूल अंसारी को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है और कानूनी कार्रवाई जारी है ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

