4:03 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

24 मामलों की सुनवाई, 2 परिवारों में समझौता- कई रिश्तों को फिर मिला सहारा

बदायूं

24 मामलों की सुनवाई, 2 परिवारों में हुआ समझौता—कई रिश्तों को फिर मिला सहारा

बदायूं। समाज में बढ़ते पारिवारिक विवादों और आपसी मतभेदों के बीच रिश्तों को टूटने से बचाने के लिए बदायूं पुलिस लगातार संवेदनशील प्रयास कर रही है। इसी क्रम में दिनांक 29 अप्रैल 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में आयोजित पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में कई बिखरते परिवारों को फिर से जोड़ने की पहल की गई।
परामर्श केंद्र में अनुभवी काउंसलरों की टीम—श्री गिरधारी सिंह राठौड़, श्री एस.डी. शर्मा, श्री अशोक खुराना, श्री जितेंद्र महाजन, श्रीमती नाजमा बरकाती एवं श्री भीमसेन सागर—की मौजूदगी में पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों की गंभीरता से सुनवाई की गई। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों, जिनमें महिला हेड कांस्टेबल कुमुद, महिला कांस्टेबल राखी और महिला कांस्टेबल संध्या भी शामिल रहीं, ने सक्रिय भूमिका निभाई।
बैठक में कुल 24 प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 17 मामलों में विस्तृत काउंसलिंग की गई। उल्लेखनीय रूप से 2 परिवारों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया, जिससे टूटने की कगार पर पहुंचे रिश्तों को नया जीवन मिला। वहीं 4 मामलों को निरस्त कर दिया गया और शेष मामलों में अगली तिथि निर्धारित कर पक्षकारों को फिर से बुलाया गया।
परामर्श केंद्र में मौजूद अधिकारियों और काउंसलरों ने दोनों पक्षों को धैर्यपूर्वक सुना और आपसी समझ, संवाद और सहमति के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास किया। समझौता करने वाले परिवारों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी गईं।
बदायूं पुलिस का यह मानवीय प्रयास न सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायक है, बल्कि समाज में पारिवारिक मूल्यों को सहेजने की दिशा में भी एक सराहनीय पहल साबित हो रहा है।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.