4:23 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

खुश रहना – Jaya Kishori


Jaya Kishori
खुश रहना सफलता का परिणाम नहीं सफलता का कारण है
सफलता केवल पद, धन या बाहरी उपलब्धियों में नहीं निहित है। असली सफलता तो हमारी आत्मा की शांति, हमारे गुण और हमारे विचारों की श्रेष्ठता में छिपी है

बहुत बार हम सफलता के अवसर बाहर ढूँढते हैं, लेकिन असली विजय तो अंदर से भरपूर होने में है अपने शांति, प्रेम और खुशी के मूल्यों को पहचान कर उन्हें हर कार्य और हर रिश्ते में उतारना

जब हम दूसरों के साथ *सहयोगी* बनते हैं, *नम्र* भाव रखते हैं और सुंदर रिश्ते निभाते हैं, *तभी जीवन में सच्ची सफलता हमारे कदम चूमती है

याद रखिए– बाहरी जीत हमें हमेशा खुश नहीं कर सकती, लेकिन अंदर से संतुष्ट और आशावादी होने पर हमारी ऊर्जा खुद-ब-खुद सफलता को आकर्षित करती है

आज से यह सीमित सोच छोड़िए* – सफलता सिर्फ बाहरी परिणाम है” और अपने अंदर की शक्ति, सकारात्मक दृष्टिकोण और आंतरिक स्थिरता को अपनाइए

क्योंकि असली विजेता वही है, जो अपने विचारों और भावनाओं में शक्ति और शांति बनाए रखता है

विज्ञापन एक्सप्रेस