10:13 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

राम भक्त,भक्तन हितकारी-

सुनीता पाण्डेय ‘सुरभि’🪈🦚🪷🪄🕉️

राम भक्त,भक्तन हितकारी।
सुनो नाथ अब अर्ज हमारी।।

सारे बिगड़े काज सँवारे ।
किए काम भक्तों के सारे।।

बड़ी आस से तुम्हें पुकारा।
नाथ तुम्हीं हो एक सहारा।।

मान है मेरा हाथ तुम्हारे।
कृपा करो हे रामदुलारे।।
– सुनीता पाण्डेय ‘सुरभि’

आप सभी का दिन मंगलमय हो

विज्ञापन एक्सप्रेस