रिपोर्ट अमित वर्मा।
उसावां:कस्बे के हर दिल अजीज सभी के प्यारे चाचा वयोवृद्ध कवि एवं निहारिका नाट्य कला मण्डल के डायरेक्टर सहित कई संस्थानों में अहम पद रहे रामसहाय शूल की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई , वह तीन दिन पहले खेत में गेंहूं की निकासी कराने गए थे जहां पर उनकी तबीयत खराब हो गई थी परिजन इलाज के लिए उसावां से बदायूं होते हुए बरेली ले गए जहां पर निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली रामसहाय शूल चाचा के नाम से मशहूर थे , मयूर नाट्य कला मण्डल के डायरेक्टर , मन्दाकिनी साहित्यिक मंच के संरक्षक , कढ़ाई सिलाई के मास्टर कवि शूल के निधन पर कस्बे के समाजसेवियों , गणमान्य नागरिकों व कवियों ने अब्दुल वहाब आजाद के आवास पर श्रद्धांजली सभा अयोजित कर श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर चेयरमैन पति अनिल सिंह चौहान, डी के गुप्ता अलीगढ़ के कवि शेर सिंह शेर कवि अमित अम्बर , जगपाल जग , सुरेशचंद्र यादव , महेश चन्द मिश्रा अग्नि मुख अब्दुल वहाब आजाद मुशीर अहमद मुशीर रामानन्द मिश्रा सुरेश यादव पूर्व नगर पंचायत सभासद मूलचंद शाक्य , नरेशपाल कश्यप , मुकेश गुप्ता , रामकिशोर , सहित काफी संख्या में लोगों ने श्रद्धाजली अर्पित की।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com